महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस 2022 

English/ Hindi/ French

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस 28 मई-कारवाई के लिए आह्वान (कॉल फ़ॉर एक्शन)

28 मई को, महिला स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस पर, दुनिया भर के कार्यकर्ता महिलाओं के स्वास्थ्य के अधिकार की पूर्ति के लिए कार्रवाई करेंगे, संगठित होंगे और मांगों को उजागर करेंगे। इस वर्ष, हम विभिन्न संकटों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सभी से #ResistAndPersist (प्रतिरोध करना एवं मांगों को क़ायम रखना) का आह्वान करते हैं और पुरजोर तरीके से मांग रखते हैं कि-#WomensHealthMatters महिला स्वास्थ्य के मुद्दे और #SRHRisEssential यौन व प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार की आवश्यकता को प्राथमिकता मिले।

महामारी से उभरने के संदर्भ में, हम सरकारों को महामारी के जेन्डर सम्बन्धित प्रभावों के प्रति जवाबदेह ठहराना जारीरखेंगे,  जो कि आज तकबिना कार्यवाही के उपस्थित  हैं। इनमें से कुछ प्रभावों में बड़े पैमाने पर-आजीविका का नुकसान, महिलाओं और किशोरियों  पर घरेलू देखभाल के बोझ में वृद्धि (जो कि अवैतनिक होती है),जेन्डर आधारित हिंसा के लिए बढ़े हुए जोखिम और सुरक्षितगर्भसमापनऔर गर्भसमापन के बाद देखभाल सहित आवश्यक यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में बाधाएं शामिल हैं।

इस अभियान के अंतर्गत हम वैश्विक स्तर पर जवाबदेही की आवश्यकता को भी बढ़ाते हैं क्योंकि हम मानते हैं कि हम जिन कई संकटों का सामना कर रहे हैं – आर्थिक, राजनीतिक, मानवीय, जलवायु, दुष्प्रचार संकट – को पर्याप्त रूप से संबोधित करने के लिए ठोस वैश्विक प्रयासव नीतियों की ज़रूरत है। हम संकट और अनिश्चितता के इस समय के दौरान कई संदर्भों में महिलाओं के स्वास्थ्य के और अधिक हाशियकरणपर विशेष ध्यान देते हैं।

रुझान जो चिंता का विषय हैं

श्रीलंका में, जहां एक आर्थिक और राजनीतिक संकट ने देश की राष्ट्रीयकृत स्वास्थ्य प्रणाली को निष्क्रिय बना दिया है, महिलाएं यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं और साधन तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

यूक्रेन में, जहां रूस का सैन्य आक्रमण स्कूलों और चिकित्सा सुविधाओं जैसे सामाजिक संस्थानों पर बमबारी कर रहा है, दसियों हज़ार गर्भवती महिलाओं का बम आश्रय स्थानों   में प्रसव (delivery) होने का अनुमान है। यूक्रेन में महिलाएं यौन हिंसा और युद्धकालीन बलात्कार का सामना भी कर रही हैं।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में, जहां सबसे जटिल मानवीय संकटों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य और सामाजिक बुनियादी ढांचे बिगड़े हैं और लोगों की भूख के स्तर में बड़े पैमाने में वृद्धि,  वहीं महिलाओं और किशोरियों को मातृ स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं, प्रसव  सुविधाएं और प्रजनन स्वास्थ्य सूचना और सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

इस बीच, नारीवादी और मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं को हर जगह अधिकारों की वकालत के लिए सिकुड़ते स्थानों से निपटना पड़ता है, नारीवादी विरोधी, जेन्डर समानता-विरोधी बयानबाजी में वृद्धि, और कट्टरपंथी (right wing) के रूप में बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार और प्रचार, सत्तावादी नेताओं ने सत्ता संभालना जारी रखा है।

अमेरिका में, सुप्रीम कोर्ट गर्भसमापन  अधिकारों पर अपने ऐतिहासिक फैसले रो वर्सज़  वेड (Roe v. Wade) को उलटने के लिए तैयार है। इस ऐतिहासिक कानूनी मिसाल का नुकसान पूरी दुनिया में गर्भसमापन के अधिकारों को प्रभावित करते हुए दिखा है।

पूर्वी अफ्रीका में, पूर्वी अफ्रीकी विधान सभा (ईएएलए) ने पूर्वी अफ्रीका यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार (एस आर एच आर) विधेयक, 2017 को वापस ले लिया है, जिसमें उक्त कानून को नए सिरे से तैयार करने के लिए कहा गया है। फिर से तैयार किए जाने के बावजूद, बिल को अभी भी रूढ़िवादियों और कट्टरपंथियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण कोरिया में, नारीवादियों औरजेन्डर  समानता के पैरोकारों/कार्यकर्ताओं को एक विशिष्ट नारीवादी विरोधी पुरुष आंदोलन और राष्ट्रपति के रूप में विरोधी आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति के चुनाव के साथ एक कठिन लड़ाई का सामना करना पड़ता है।

अफगानिस्तान में, महिलाएं और लड़कियां भेदभावपूर्ण कठोर कानूनों की शिकार हैं, जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा बंद कर दी, और महिलाओं की रोजगार दर को कम कर दिया, जिससे महिलाओं  पर देखभाल का बोझ बढ़ गया, ।

उपलब्धियां और जीत

फिर भी, ऐसी जीत के मामले भी हुए जो की अधिकारों के संघर्ष में उत्साह और ऊर्जा लाते हैं क्योंकि वैश्विक दक्षिण के विभिन्न देश महामारी के बीच SRHR  और गर्भसमापन कानून पर प्रगति करने में सक्षम रहे हैं।

केन्या में, उच्च न्यायालय ने पुष्टि की कि केन्या के संविधान के तहत गर्भसमापनदेखभाल एक मौलिक अधिकार है। यह स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और सेवा लेने वाले व्यक्ति के प्रति मनमानी गिरफ्तारी और अभियोजन को अवैध बनाता है और केन्याई कानून को गर्भसमापनकानूनों को पेश करने के लिए प्रेरित करता है जो शारीरिक स्वायत्तता के संवैधानिक मूल्यों के साथ संरेखित होते हैं, जिससे महिलाओं को उनके एसआरएचआर की पूर्ति मिल सके।

घाना में, सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए सुरक्षित गर्भसमापन सेवा के महत्व को पहचानने के लिए अपने मौजूदा कानूनों की व्याख्या की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भसमापन के बाद की देखभाल और सुरक्षित गर्भसमापनसेवाओं के आधार का विस्तार करने के लिए बलात्कार, अनाचार, भ्रूण असामान्यता या बीमारी, या शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के पहलुओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

महामारी के बीच लैटिन अमेरिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको और कोलंबिया में सभी ने अपने-अपने गर्भसमापन  कानूनों को उदार बनाया है। उदारीकरण की अलग-अलग स्तर (डिग्री) के साथ, क्षेत्र के बाकी राज्यों के लिएएक अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक वातावरण/व अधिकारों की आवाजों को स्थापित किया है।

इस साल की शुरुआत में, हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के गर्भसमापन देखभाल दिशानिर्देशों के नए दस्तावेज़ का भी स्वागत किया, जो सुरक्षित गर्भसमापन के लिए अनावश्यक कानून और नीतिगत बाधाओं को हटाने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है, और पहुंच और पसंद (choice) को बढ़ाने के लिए एस आर एच आर सेल्फ़-केयर (स्वयं देखभाल रूपी विकल्प) हस्तक्षेपों को प्रोत्साहित करता है।

कार्रवाई करें (Take Action)!

ज़ाहिर है, संदर्भ तेजी से बदल रहे हैं और हमारे एजेंडे पर प्रगतिकी रूपरेखा एकाँकी/या सीधी लकीर रूपी  नहीं है। हम रोलबैक (मिले हुए अधिकारों पर अंकुश लगना) का उतना ही अनुभव करते हैं जितना हम लाभ प्राप्त करते हैं औरइसी लिए हम संकट और अनिश्चितता के संदर्भों के बीच काम करना जारी रखते हैं।

इस 28 मई, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस, हमSRHR कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को लगातार रोलबैक, सिकुड़ते नागरिक स्थान, और झूठे आख्यानों के प्रसार- जो हाशिए के समुदायों को वंचित करते हैं और महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं-के बीच #ResistAndPersist का आह्वान करते हैं और एक साथ आते हैं। कई संकटों का सामना करने के लिए हम अपनी सरकारों से इस #SRHRisEssential और सभी संकट प्रतिक्रियाओं के अंतर्गत इसकी मान्यता को पहचानने का आह्वान करते हैं।

हम महामारी से अपनी सीख लेंगे और महिलाओं के स्वास्थ्य और यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और सभी के अधिकारों के अधिकार आधारित दृष्टिकोण पर ज़ोर देंगे, जिसका अर्थ है कि हर किसी को अपने शरीर, स्वास्थ्य और भेदभाव, कलंक-मुक्त और हिंसा से मुक्त जीवन चुनने के लिए सशक्त बनाना। हम न केवल अपने लाभ से बल्कि एक-दूसरे से प्रेरणा लेंगे जो जीत या हार के बावजूद संघर्ष करना जारी रखते हैं।

इस 28 मई को, सरकारों और वैश्विक संस्थानों से आह्वान करने में हमारे और दुनिया भर में शामिल एस आर एच आर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़िये-

  1. महामारी के संदर्भों से उभरने में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों (SRHR) को आवश्यक के रूप में पहचानना और कानून और नीतियों के कार्यान्वयन के माध्यम से इसकी उपलब्धि के लिए प्रतिबद्ध है जो सुरक्षितगर्भसमापन  औरगर्भसमापन के बाद देखभाल सेवाओं सहित यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं और सूचनाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करता है, और हानिकारक नीतियों का निरसन,विशेष रूप से वे जो महिलाओं और हाशिए के लोगों  को उनके शरीर, स्वास्थ्य और जीवन पर चुनाव करने के लिए अपराधी बनाते हैं;
  2. महिलाओं और लड़कियों, विशेष रूप से कमजोर परिस्थितियों में रहने वाले लोगों द्वारा अनुभव किए जाने वाले भेदभाव के कई और परस्पर रूपों को पहचानना-जो उन्हें सार्वजनिक परिवहन (transport) और बुनियादी ढांचे, आवास और स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सेवाओं (social services) तक पहुंचने से रोकते हैं;
  3. सभी व्यक्तियों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा और और एकीकृत यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जानकारी और सेवाओं की प्रगतिशील प्राप्ति के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल (UHC) के हिस्से के रूप में सुविधा प्रदान करने हेतु मांगों को उजागर करना;
  4. यौन औरजेन्डर  आधारित हिंसा (एसजीबीवी) को रोकना और खत्म करना, जिसमें हानिकारक प्रथाएं जैसे कि बाल, जल्दी और जबरन शादी, फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (FGM),स्त्री-हत्या शामिल हैं, और एस जी बी वी (SGBV)को एक प्रतिबिंब महामारी (shadow pandemic) के रूप में मान्यता देते हैं जो विश्व स्तर पर अनुमानितएक तिहाई महिलाओं को प्रभावित करता है और संकट के दौरान भी विशेष रूप से प्रचलित मुद्दा रहा है;
  5. युवाओं को व्यापकयौन शिक्षा प्रदान करके और डिजिटल डिवाइड से संबंधित चुनौतियों का समाधान करके, और विकास प्रयासों में उनकी सभी विविधता (diversity) में युवाओं की समान, पूर्ण और सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करके स्वास्थ्य, सूचना और शिक्षा की जरूरतों को संबोधित करना;
  6. किशोरों और युवाओं के अनुकूल सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध हों, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए, परामर्श और रेफरल के लिए हॉटलाइन या ऑनलाइन सेवाएं उपलब्धहों, और युवा लोगों को ये सेवाएं तक पहुँच सुनिश्चित की जाए (सेवा प्राप्ति का अधिकार लागू हो);
  7. मासिक (periods) से संबंधित कलंक, अलगाव, उत्पीड़न, भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार को संबोधित करें। सुनिश्चित करें कि किशोरियों, विकलांग महिलाओं, ट्रांसजेंडर पुरुषों और गैर-बाइनरी व्यक्तियों को मुफ्त मासिक (periods)स्वास्थ्य वस्तुओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता की मान्यता हो। मासिक (periods) स्वास्थ्य, स्वतंत्रता और विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कार्यक्रमों कोव उनके क्रियान्वयन को मजबूत बनाना।
  8. गर्भसमापन,जेन्डर  औरयौनिकता  के मुद्दों सहित बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार से लड़ें, और अनुसंधान में निवेश करें जो एक इंटरसेक्शनल नज़रिया (लेंस) लागू करता है-जो जलवायु परिवर्तन केसंदर्भ में  सामाजिक आर्थिक, स्वास्थ्य औरजेन्डर  असमानताओं के जुड़ाव को दर्शाता है,डेटा अंतराल को दूर करने के लिए, नीतियों को मजबूत करने के लिए साक्ष्य-आधारित समझ व अंतर्दृष्टि (insights) प्रदान करता है। साथ ही साथ प्रासंगिक कार्यक्रम, और परस्पर जटिलताओं के विश्लेषण को बढ़ावा देना;
  9. सामाजिक मानदंडों, कानूनों और नीतियों में अंतर्निहित संरचनात्मक बाधाओं को दूर करना, जो व्यक्तियों को उनके यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों का एहसास करने से रोकते हैं और हमारे द्वारा अनुभव किए जा रहे कई संकटों को बढ़ाते हैं; और
  10. कट्टरवाद और सत्तावाद के उदय का विरोध करें। आक्रामकता/युद्धों की निंदा करें। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर अधिकारों और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के आधार पर शांति स्थापित करें और एकजुटता को मजबूत करें।

हमसे जुड़ें!

1. कार्रवाई के दिन 28 मई के आसपास एक स्थानीय, क्षेत्रीय या अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करें

2. अपने सदस्य संगठन/स्थानीय अध्यायों को अपने स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करने में सहायता करें

3. अपने लिस्टसर्व और सोशल मीडिया चैनलों पर अभियान का प्रचार करें

4. ट्वीटथॉन/Tweetathon का आयोजन करें

5. हैशटैग का प्रयोग करें #SRHRisEssential #WomenHealthMatters

6. अपनी गतिविधियों और इस विषय से जुड़े कार्यों के अपडेट, और तस्वीरें और रिपोर्ट साझा करें। हमें shiphrah@wgnrr.org पर ईमेल करें।

www.may28.org

translated by Sama – Resource Group for Women and Health

English/ Hindi/ French